उत्तर मुंबई की बोरीवली पुलिस ने एक 45 साल के अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पालतू मुर्गी के साथ अश्लील हरकत की। आरोपी के पड़ोसी ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस में शिकायत कर दी।
आरोपी का नाम राजेंद्र रहाटे मालूम पड़ा है। राजेंद्र रहाटे वीडियो बनाने वाले पड़ोसी के 10 साल के नाबालिग बेटे के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका है। राजेंद्र रहाटे अविवाहित है और घर में दर्जनों मुर्गियाँ पाल रखी हैं।
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे राजेंद्र रहाटे अपनी पालतू मुर्गी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था. तभी पड़ोसी ने उसे मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। पड़ोसी ने शिकायत करते हुए रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने राजेंद्र रहाटे को पूछताछ के लिए बुलाया और जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता के पक्ष की भी जांच चल रही है क्योंकि पशु के साथ अभद्र व्यवहार पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन है और आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए जा सकते हैं।
बाद में शिकायतकर्ता के बेटे ने बताया कि आरोपी ने 2021 से कई बार उसे अश्लील वीडियो दिखाए थे और किसी को बताने पर धमकी दी थी।

https://shorturl.fm/22lBN
https://shorturl.fm/Rf0ac
https://shorturl.fm/S8kTB
https://shorturl.fm/Xuj9T
https://shorturl.fm/unkQQ
https://shorturl.fm/oKa1z
https://shorturl.fm/kpaLA
https://shorturl.fm/TbGHM