IPS रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ ED ने ठगी का नया मामला किया दर्ज

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र कैडर की IPS रश्मी करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा इस वर्ष फरवरी में दर्ज की गई दो प्राथमिकी पर आधारित है। ये मामले मार्च 2015 से अप्रैल 2024 के बीच हुए कथित धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

पहले मामले में पुरुषोत्तम चव्हाण और 11 अन्य पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई, ठाणे और पुणे में सरकारी कोटे के तहत सस्ते दर पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 20 लोगों से करीब 24.78 करोड़ रुपये की ठगी की। चव्हाण ने सरकारी विभागों में अपने प्रभाव का हवाला देते हुए लोगों को फ्लैट दिलाने का वादा किया, लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं मिले।

दूसरे मामले में पुरुषोत्तम चव्हाण पर आरोप है कि उन्होंने सूरत के व्यापारी रावसाहेब देसाई और अन्य से सरकारी प्लॉट सस्ते दामों पर दिलाने के नाम पर 7.42 करोड़ रुपये वसूले। साथ ही उन्होंने व्यापारी को महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नाशिक में टी-शर्ट की सप्लाई के कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा भी दिया, लेकिन वह अपने किसी भी वादे पर खरे नहीं उतरे।

इन दोनों मामलों में पुरुषोत्तम चव्हाण को पहले ही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा मई 2023 में उन्हें 263 करोड़ रुपये की आयकर रिफंड धोखाधड़ी मामले में भी ईडी ने गिरफ्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। गुजरात पुलिस ने भी हाल ही में उनके खिलाफ तीसरे धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी की है।

One Thought to “IPS रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण के खिलाफ ED ने ठगी का नया मामला किया दर्ज”

  1. Jack3287

    Refer friends, collect commissions—sign up now! https://shorturl.fm/nMUcn

Leave a Comment