पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार

हरचरण सिंह भुल्लर प्रवर्तन निदेशालय (ED), चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय-I ने भ्रष्टाचार एवं आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने से संबंधित धनशोधन जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस के तत्कालीन उपमहानिरीक्षक (DIG), रोपड़ रेंज, हरचरण सिंह भुल्लर को 9 अक्टूबर 2026 को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था। माननीय विशेष न्यायालय (PMLA), चंडीगढ़ ने हरचरण सिंह भुल्लर की आठ दिन की ED हिरासत मंजूर की है। इससे पहले, इसी मामले में ED ने 18 सितंबर 2026 को रिश्वतखोरी के आरोपों के तहत…

Read More

इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग सिंडिकेट के 2 सदस्य गिरफ्तार

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत प्रवीण उर्फ नागेश रामचंद्र शिंदे और बृजेश कांजीभाई मोरडिया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सलीम इस्माइल डोला और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। ED ने मुंबई में विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सलीम इस्माइल डोला और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज कई FIR के आधार पर धन शोधन की जांच शुरू की थी।…

Read More

यूएस क्लब घोटाले में ED की मुंबई समेत 3 राज्यों में 13 ठिकानों पर छापे

  यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) के करीब 77 करोड़ रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोन ने मुंबई के अलावा गोवा और मध्य प्रदेश में कुल 13 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई क्लब के वित्त विभाग की उपसचिव बर्नाडेट भरत वर्मा, उनके पति भरतकुमार शंकरलाल वर्मा और अन्य संबंधित लोगों से जुड़े परिसरों पर की गई। ED की कार्रवाई के दौरान फ्लैट, जमीन, बैंक खातों में जमा रकम और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत करीब 13.44 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। इनमें 13 संपत्तियां…

Read More

‘मनी ट्रेड क्वाइन’ क्रिप्टोकरेंसी का मास्टरमाइंड UAE में गिरफ्तार

अमित एम. लखनपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित मुख्य आरोपी अमित एम. लखनपाल को 113.10 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लंबित इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ED अधिकारियों के अनुसार, UAE के अधिकारियों ने 1 सितंबर को भारतीय अधिकारियों को अमित लखनपाल की गिरफ्तारी की जानकारी दी। ED की जांच में सामने आया था कि अमित लखनपाल कुछ अन्य सहयोगियों के साथ भारत से फरार हो गया…

Read More

बिलपावर के 160.55 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में ED की रेड

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मुंबई और वड़ोदरा में सात रेजिडेंशियल एवं कॉमर्शियल परिसरों तथा तीन बैंक लॉकरों की तलाशी ली। यह कार्रवाई बिलपावर लिमिटेड से जुड़े 160.55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले में धनशोधन की जांच के तहत की गई। तलाशी अभियान धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बिलपावर लिमिटेड के प्रमोटरों और उनसे जुड़ी सहयोगी कंपनियों के परिसरों पर चलाया गया। इस दौरान ED ने करीब 43.90 लाख रुपये की नकदी और लगभग 12.20 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए। इसके अलावा PMLA की धारा…

Read More

गोवा के ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले में मुंबई से 2 गिरफ्तार

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में कथित साइबर धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में करीब 30,000 करोड़ रुपये के लेन-देन का आरोप है। ED ने बताया कि फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को रविवार को मुंबई से हिरासत में लिया गया। ED ने यह जांच तब शुरू की जब गोवा की एक महिला कथित तौर पर साइबर ठगों के जाल में फंस गई। डिजिटल अरेस्ट के बाद ठगों ने उसे…

Read More

10,000 करोड़ रुपये के SAGA ग्रुप पोंजी घोटाले में फरार CMD समीर अग्रवाल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10,000 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को मुंबई और भोपाल में SAGA ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) और मुख्य नियंत्रक समीर अग्रवाल तथा उनके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर एक साथ छापेमारी की। यह मामला लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) और SAGA ग्रुप से कथित रूप से जुड़ी अन्य सहकारी समितियों से संबंधित है। ED के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय की टीम ने 13 से 16 अगस्त के बीच धन शोधन…

Read More

ED ने साई ग्रुप के प्रमोटरों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साई ग्रुप के प्रमोटरों जयेश तन्ना, दीप तन्ना और विवेक जयेश तन्ना तथा ग्रुप से जुड़ी सात संस्थाओं के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है। आरोपियों ने मुंबई में पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए फ्लैट और दुकान खरीदारों से जुटाई गई रकम 43.73 करोड़ रुपये निजी इस्तेमाल में प्रयोग किया। ED ने 31 जुलाई को मुंबई की विशेष PMLA अदालत के समक्ष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 और 70 के तहत यह शिकायत दाखिल की। अदालत ने सभी आरोपियों को प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी…

Read More

1,816 करोड़ रुपये के EPFO नुकसान मामले में CBI ने रिलायंस ADAG की कंपनी और निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL), उसके निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों तथा अन्य लोगों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को कथित रूप से 1,816.22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की है। यह FIR 21 जुलाई को EPFO के एक प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। FIR के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने वर्ष 2013 और 2014 में सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किए थे, जिनमें EPFO ने चार पोर्टफोलियो प्रबंधकों के माध्यम…

Read More

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने होटल रंगशारदा और प्रभादेवी की जमीन कुर्क की

  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बांद्रा स्थित होटल रंगशारदा और प्रभादेवी स्थित एक जमीन को कुर्क किया है। इन दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 332.24 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई प्रभुदास वीरचंद लोटिया और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है। ED का आरोप है कि सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए जिन शर्तों पर जमीन आवंटित की गई थी, उनका उल्लंघन करते हुए इन संपत्तियों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया। बांद्रा पुलिस द्वारा रंग शारदा प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों की शिकायत पर…

Read More