उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर गांव के रहनेवाले 20 साल के दीपू उर्फ दिलीप सिंह ने दो महीने पहले कोटक महिंद्रा बैंक में अपना खाता खुलवाया था। दो अगस्त को जब दिलीप ने बैंक के मोबाइल ऐप पर लॉगिन किया तो उनके होश उड़ गए। दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा। उसके खाते में दिखाई दे रहे थे- 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये।
मीडिया से बातचीत दिलीप सिंह ने कहा कि रकम इतनी बड़ी थी कि मैं गिन ही नहीं पाया। बस इतना गिन पाया कि यह संख्या 37 अंकों की है। गूगल पर भी ट्रांसलेट करने की कोशिश की लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। कई और लोगों को भी दिखाया, लेकिन कोई इतनी बड़ी रकम को गिन नहीं पाया।
दिलीप सिंह बारहवीं पास हैं और बेरोज़गार हैं। वे पिछले कुछ समय से काम की तलाश में हैं। दिलीप के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वे अपनी नानी के पास रहते हैं।
दिलीप सिंह ने 10 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं हो पाए। बैंक वालों ने खाते को फ्रीज कर दिया है। दिलीप सिंह को लगा कि उनकी लॉटरी लगी है, लेकिन लॉटरी भी इतनी बड़ी तो नहीं ही लगेगी। दिलीप सिंह के बैंक खाते में मात्र 10-20 रुपये जमा थे। खाते में अरबों रुपये आने की जानकारी देने के लिए दिलीप सिंह खुद बैंक भी गए। बैंक ने दिलीप को बताया डरने की कोई बात नहीं है। ये जो रकम दिखाई दे रही है ये रुपये नहीं हैं, बल्कि ये एक टेक्निकल एरर है।
दनकौर थाने के सब इंस्पेक्टर सोहनपाल सिंह ने कहा- पुलिस ने जांच की है। फोनपे और बैंक स्टेटमेंट चेक करने के बाद युवक के खाते में बैलेंस ज़ीरो रुपये दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा- बैंक से भी पुलिस ने संपर्क किया है। टेक्निकल एरर की वजह से एक खास ऐप में यह रकम दिखाई दे रही है, जबकि असल में खाते में एक रुपया भी नहीं है।

https://shorturl.fm/K7IUd
https://shorturl.fm/XVBlw
https://shorturl.fm/toLAw
https://shorturl.fm/hzvQ3