अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत
मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित लव जिहाद केस में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ़ अनवर डकैत ने शुक्रवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अनवर कादरी हिन्दू लड़कियों से बलात्कार करने वाले मुस्लिम लड़कों को फाइनेंस करता था। अनवर कादरी खुद भी हिन्दू युवतियों के साथ बलात्कार करता था।
पुलिस ने अनवर कादरी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी कुर्की की तैयारी में थी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
बता दें कि अनवर कादरी की बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनवर कादरी पर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप हैं। उस पर लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग कराने का भी आरोप है। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का नाम दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल खान ने लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों को अनवर ने 3 लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो।
आरोपियों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी।
