दोस्त ऑन रेंट। केरल के कुछ हिस्सों में दोस्ती बनाने के लिए दोस्त किराए पर मिल रहे हैं। यह दोस्त 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मिल रहे हैं। चाहे वह आपके साथ टहलने, कॉफ़ी पीने, फ़िल्म देखने या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने के लिए हो।
दोस्त अड्डा, FRND, पालमैच जैसे ऐप्लिकेशन, फेसबुक और टेलीग्राम में खूब प्रचलित हैं। यूजर्स इन प्रोफाइलों को ब्राउज करते हैं। उम्र, भाषा या रुचियों के अनुसार दोस्त फ़िल्टर कर सकते हैं, और उपलब्धता के आधार पर किसी को बुक कर सकते हैं।
हालांकि ये प्लेटफ़ॉर्म सिर्फ दोस्त मुहैया करते हैं। मतलब यह सर्विसेस पूरी तरह से गैर-रोमांटिक है। वे स्पष्ट करते हैं कि कोई सेक्स या बॉडी टच नहीं होना चाहिए, कोई व्यक्तिगत प्रश्न नहीं होने चाहिए और कोई निजी स्थान नहीं होना चाहिए। साथी आता है, बुक किया गया समय बिताता है और सत्र समाप्त होने के बाद चला जाता है।
