भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी डॉ. लोहित मतानी ने एक और कारनामा कर दिया है। ‘बलात्कार’ का आरोप झेल चुके डॉ. लोहित मतानी ने एक पुस्तक लिखी है और उस पुस्तक का विमोचन उन्होंने उल्हासनगर में किया। आपको बता दें कि उनके पुस्तक विमोचन का ‘आयोजक’ उल्हासनगर का एक लॉटरी माफिया था।
वर्ष 2014 बैच के IPS डॉ. लोहित मतानी वर्तमान में नागपुर में ट्रैफिक विभाग, जोन- 1 के DCP हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहनेवाले हैं।
डॉ. लोहित मतानी ने निखिल चांदवानी के साथ मिलकर ‘The S(H)indh Struggle’ नाम से पुस्तक लिखी है। जाहिर है, इस पुस्तक में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान सिंधी समुदाय ने पाकिस्तान से निष्कासन का जो दंश झेला है, उसका ज़िक्र होगा। ज़िक्र होना भी चाहिए। अपने अतीत को शब्दों में पिरोकर रखने के लिए डॉ. लोहित मतानी साधुवाद के पात्र हैं। ABI (abinewz.com) भी डॉ. लोहित मतानी के इस प्रयास और उपलब्धि की प्रशंसा करता है। लेकिन डॉ. लोहित मतानी से एक चूक हो गयी। ‘अपनों के बीच’ पुस्तक विमोचन करवाने की मंशा में उन्होंने लॉटरी माफिया का सहयोग ले लिया।
12 अगस्त 2026 को उल्हासनगर- 5 के पूज्य सतगुरु, साईं वसणशाह दरबार में साईं कलीराम जग्यासी के हाथों डॉ. लोहित मतानी की पुस्तक- ‘The S(H)indh Struggle’- का विमोचन हुआ। हालाँकि साईं कलीराम जग्यासी की भी छवि बहुत अच्छी नहीं है, परन्तु संत रूप धारण करने की वजह से वे एडजस्ट किये जा सकते हैं। लेकिन मंच पर लॉटरी माफिया की उपस्थिति सबको खल गयी।
लॉटरी माफिया का उल्हासनगर, अम्बरनाथ, कल्याण, डोम्बिवली, मुम्ब्रा और कलवा में ऑनलाइन लॉटरी का धंधा है। यह लॉटरी में भी चीटिंग करता है। इसका धंधा सिंगल डिजिट का है लेकिन ऑनलाइन डबल डिजिट दिखाता है। शिवसेना विधायक बालाजी किणीकर ने विधानसभा में ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ आवाज़ उठायी तो सरकार ने इस धंधे को बंद करवा दिया था। लेकिन यह धंधा अब फिर से शुरू हो गया है।
डॉ. लोहित मतानी के खिलाफ साल 2014 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में बलात्कार की FIR दर्ज हुई थी। UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही एक 26 साल की लड़की से डॉ. लोहित मतानी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसके साथ कई दफा बलात्कार किया। तब डॉ. लोहित मतानी भी ट्रेनी IPS अधिकारी थे। लड़की ने जब डॉ. लोहित मतानी पर शादी का दबाव डाला तो इन्होंने उससे पांच करोड़ रुपये दहेज़ की मांग कर डाली। बताते हैं बाद में उसी लड़की से डॉ. लोहित मतानी ने शादी करके FIR विदड्रॉ करवा ली। लॉटरी माफिया सिर्फ मंच पर ही उपस्थित नहीं था बल्कि उसने पूरे कार्यक्रम का आयोजन भी किया था।
इसीलिए ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) हमेशा लिखता है- इट हैपेन्स ओनली इन उल्हासनगर।
