डोंबिवली में बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 29 मोटरसाइकिलें जलीं

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली (पूर्व) में रविवार को एक बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 29 मोटरसाइकिलें जलकर ख़ाक हो गयीं। आग और धुएं की चपेट में आने से 5 लोग भी झुलस गए। घायलों को ऑप्टिलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार सुबह 4.45 बजे डोम्बिवली (पूर्व) की सागांव, छेड़ा नगर, जय भारत स्कूल के पास स्थित राज अपार्टमेंट और राधिकरण सोसायटी नाम की दो सटी हुई इमारतों की साझा बेसमेंट पार्किंग में हुई। इससे 29 मोटरसाइकिलें जलकर गयीं। आग से उठा धुंआ और लपटें बिल्डिंग की पहली मंजिल तक पहुँच गयीं। इससे 5 लोग प्रभावित हो गए। घटना के समय सभी लोग गहरी नींद में थे।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के कर्मचारी पहुंचे और लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक अंदाज़ है कि आग पहले एक मोटरसाइकिल में लगी। फिर उससे 28 और मोटरसाइकिलें चपेट में आ गयीं। दूसरा अनुमान है कि आग शार्ट सर्किट से लगी।

Leave a Comment