मैं मुंबई को फिर से गैंगवार के दौर में जाने नहीं दूंगा- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बुधवार को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म उद्योग को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार मुंबई को फिर से अंडरवर्ल्ड के प्रभुत्व वाले दौर में नहीं जाने देगी। राज्य सरकार ने केंद्र से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत मुंबई पुलिस को सौंपने का भी अनुरोध किया है ताकि जांच की जा सके। विधान परिषद में शिवसेना (UBT) के एमएलसी सचिन अहीर और मिलिंद नार्वेकर द्वारा मुंबई में सेलिब्रिटीज को व्यवस्थित…

Read More

गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया

  गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। रवि पुजारी बेंगलुरु जेल में बंद था। साल 2016 में रवि पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। साल 2019 में उसे पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे भारत लाया गया। तब से वह कर्नाटक के बेंगलुरु जेल में बंद था। ठाणे पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार ठाणे…

Read More

एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, डॉ. सत्यपाल सिंह और रूपाली चाकणकर का भविष्य बताने वाला ज्योतिषी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक शहर के मशहूर ज्योतिषी अशोक एकनाथ खरात को नासिक पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-1 ने बुधवार तड़के 4 बजे एक 35 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि अशोक खरात एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, रूपाली चाकणकर और पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह का भविष्य बताता था। यह खुद को कैप्टन और कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ कहलाना पसंद करता था। बता दें कि अशोक खरात नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स’ नाम से…

Read More

प्रेमिका के परिवारवालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या की

  प्रेमिका के परिवार वालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सिपाही का नाम भैय्यासाब भीमराव व्हावले (उम्र 32 वर्ष) मालूम पड़ा है। पुलिस के अनुसार भैय्यासाब भीमराव व्हावले मूलतः परभणी जिले के खड़गांव के रहने वाले थे। नांदेड़ जिले के हदगांव में रहने वाली एक युवती से डेढ़ साल से उनका प्रेम संबंध था। लेकिन युवती के परिवार को यह संबंध मंजूर नहीं था। युवती के परिवार वाले भैय्यासाब व्हावले को जान से मारने और पुलिस सेवा से निलंबित…

Read More

फर्जी ‘विधान भवन’ एंट्री पास को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में नया विवाद

  विधान भवन में फर्जी एंट्री पास को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र विधान सभा में नया विवाद खड़ा हो गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि Maharashtra Industrial Development Corporation (MIDC) के जाली लेटरहेड का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से पास जारी किए जा रहे थे। उनके अनुसार विभाग के आधिकारिक लेटरहेड की रंगीन जेरॉक्स…

Read More

गुजरात की J.J. ज्वेलरी फर्म के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी की FIR दर्ज

  सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने अहमदाबाद स्थित ज्वेलरी कंपनी JJ Private Limited और अन्य लोगों के खिलाफ 145.69 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज किया है। यह कंपनी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम से लिए गए कर्ज का भुगतान करने में विफल रही थी। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2009 से मार्च 2014 के बीच कंपनी और कंसोर्टियम के बीच हुए लेनदेन की जांच की जा रही है। इस धोखाधड़ी के संबंध में पहली FIR सीबीआई की…

Read More

महाराष्ट्र FDA ने डॉक्टर की पर्ची के बिना कफ सिरप बेचने वाले 1,696 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल महाराष्ट्र अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने डॉक्टर की Prescription (पर्ची) के बिना कफ सिरप बेचने के आरोप में राज्य में 1,696 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किये हैं। राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल ने महाराष्ट्र विधान सभा में लिखित यह जानकारी दी। नरहरि झिरवाल ने बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 5,001 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। यह अभियान बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के कफ सिरप की बिक्री रोकने के उद्देश्य से चलाया गया…

Read More

महाराष्ट्र में सेवानिवृत्त एसटी कर्मचारियों को पत्नी सहित सालभर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी

  महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने राज्य परिवहन (एसटी) कर्मचारियों के विभिन्न लंबित मुद्दों का सकारात्मक समाधान निकालने के लिए विधान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में कर्मचारी संगठनों द्वारा उठाई गई शिकायतों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्हें चरणबद्ध तरीके से हल करने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि अब एसटी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पत्नी सहित पूरे वर्ष मुफ्त यात्रा की सुविधा…

Read More

कल्याण से CSMT तक सभी लोकल ट्रेनें 15 डिब्बों की हों, सांसद श्रीकांत शिंदे ने संसद में की मांग

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे मुंबई में मध्य रेलवे पर कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक सभी लोकल ट्रेनों को 15 डिब्बों का करने, प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण, दिवा–CSMT फास्ट लोकल शुरू करने, कोपर–वसई रेलवे की फेरियां बढ़ाने, कलवा–ऐरोली एलिवेटेड परियोजना को गति देने और हर स्टेशन पर मराठी साहित्य के बिक्री स्टॉल शुरू करने जैसी कई रेलवे संबंधी मांगों का ज्ञापन मंगलवार को शिवसेना संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में प्रस्तुत किया। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र के 80…

Read More

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव लड़ेंगी

सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मीडिया को जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पार्टी की ओर से बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (शरद) गुट ने बारामती उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह निर्णय पार्टी की आंतरिक बैठक में लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में युगेन्द्र पवार ने बारामती से अजीत पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को महाराष्ट्र की बारामती (पुणे) और राहुरी (अहिल्यानगर) विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव…

Read More