प्रेमिका के परिवारवालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या की

 

प्रेमिका के परिवार वालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सिपाही का नाम भैय्यासाब भीमराव व्हावले (उम्र 32 वर्ष) मालूम पड़ा है।

पुलिस के अनुसार भैय्यासाब भीमराव व्हावले मूलतः परभणी जिले के खड़गांव के रहने वाले थे। नांदेड़ जिले के हदगांव में रहने वाली एक युवती से डेढ़ साल से उनका प्रेम संबंध था। लेकिन युवती के परिवार को यह संबंध मंजूर नहीं था।

युवती के परिवार वाले भैय्यासाब व्हावले को जान से मारने और पुलिस सेवा से निलंबित कराने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसके अलावा युवती की मां भी उन्हें आत्महत्या कर लेने के लिए दबाव डालती थी। वह धमकाती थी कि अगर वे आत्महत्या नहीं करते तो उनकी नौकरी खत्म कर दी जाएगी। युवती के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।

15 मार्च 2026 की रात करीब 12.30 बजे से सुबह 9.45 बजे के बीच कालीना पुलिस मुख्यालय के बी विंग, दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 4 में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था, जो उनकी जेब से मिला। नोट में उन्होंने इस कदम के पीछे के कारण बताए और जिम्मेदार लोगों के नाम भी लिखे।

इस मामले में पुलिस सिपाही के पिता भीमराव मारुति व्हावले (55) की शिकायत के आधार पर मुंबई के वाकोला पुलिस ने युवती के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

भैय्यासाब व्हावळे की 7 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस में चालक पद पर भर्ती हुई थी।

Leave a Comment