बॉम्बे हाई कोर्ट ने माना पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा मनसुख हिरेन की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता, केस डिस्चार्ज करने से किया इन्कार

  बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस.वी. गंगापुरवाला और जस्टिस जी.एस. कुलकर्णी ने मान लिया कि पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा मुकेश अंबानी के एंटीलिया घर के बाहर बम रखने और बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बिना पर प्रदीप शर्मा की डिस्चार्ज याचिका ख़ारिज कर दी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्पेशल NIA कोर्ट के फरवरी 2025 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें उसे डिस्चार्ज करने से मना कर दिया था। बॉम्बे हाई कोर्ट का यह आदेश मंगलवार, 10 मार्च…

Read More

पिछले 4 वर्षों में दुर्घटनाओं को लेकर 121 बेस्ट बस चालकों को बर्खास्त या निलंबित किया गया- उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा

  पिछले चार वर्षों में दुर्घटनाओं के मामलों में Brihanmumbai Electric Supply and Transport Undertaking (BEST) के 121 बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें बर्खास्तगी भी शामिल है। यह जानकारी सोमवार को राज्य परिषद में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी। एकनाथ शिंदे ने बताया कि इन 121 चालकों में से 58 को 2022 से 2024 के बीच हुई दुर्घटनाओं के कारण नौकरी से बर्खास्त किया गया। वहीं अन्य 63 चालकों को अलग-अलग कारणों से निलंबित किया गया। इसके अलावा इसी तरह के मामलों में 876…

Read More

घर तोड़े जाने के सदमे से बुज़ुर्ग की मौत, बिल्डर और SRA समिति के खिलाफ मामला दर्ज

  पूर्वी मुंबई के उपनगर गोवंडी में स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण (SRA) की परियोजना के तहत घर तोड़े जाने के बाद सदमे में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत पुलिस ने रविवार को SRA पुनर्विकास समिति के सदस्यों और बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया। बुज़ुर्ग की मौत 5 मार्च को हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरुण कांबले, विजय कसबे, रतन निरभवने, आशा निरभवने और बिल्डर सदानंद शेट्टी के रूप में की है। मृतक अनिल पगारे अपनी 53 वर्षीय पत्नी कविता और 22 वर्षीय बेटी…

Read More

झांसी में LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी

  उत्तर प्रदेश के झांसी में 524 भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक चोरी हो गया। इन सिलेंडरों की कीमत 17 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बाद में ट्रक खाली और लावारिश हालत में मिला, जबकि रविवार तक सिलेंडरों का कोई पता नहीं चल सका। ट्रक मालिक नीरज कुमार अग्रवाल, निवासी न्यू रॉय गंज, सिपरी बाजार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके ट्रकों को भारत पेट्रोलियम द्वारा करारी स्थित प्लांट (ग्वालियर रोड) से भरे हुए एलपीजी सिलेंडर विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने के…

Read More

BMC ने 102 बेकरी को ‘स्टॉप-वर्क’ नोटिस जारी किया

  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन प्रणाली अपनाने के निर्देश का पालन न करने पर मुंबई की 102 बेकरियों को काम बंद करने (स्टॉप-वर्क) के नोटिस जारी किए हैं। बेकरी संचालकों को पारंपरिक ओवन से स्वच्छ विकल्पों की ओर बदलने के लिए समय दिया गया था, लेकिन कई बेकरियां अब तक यह बदलाव नहीं कर पाई हैं। BMC के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 354 अधिकृत बेकरी पारंपरिक ईंधन जैसे जलाऊ लकड़ी का उपयोग कर रही थीं, जो वायु प्रदूषण में बड़ा योगदान देती हैं। इनमें से…

Read More