नगरसेवक रमेश म्हात्रे को और कुछ दिन पुलिस हिरासत में ही रहने दें- बॉम्बे हाईकोर्ट

रमेश म्हात्रे कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) द्वारा संचालित डोम्बिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोपी शिवसेना (शिंदे गुट) नगरसेवक रमेश म्हात्रे की बॉम्बे हाईकोर्ट के एक कमेंट ने मुश्किल बढ़ा दी है। रमेश म्हात्रे को जमानत देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की गई थी। उनके वकील सना खान ने अनुरोध किया कि रमेश म्हात्रे को किडनी सहित अन्य बीमारियां हैं। इसलिए कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी जाए। इस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड ने रमेश म्हात्रे के…

Read More

AI की मदद से की गर्लफ्रेंड की मां, पिता और बहन की हत्या

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक युवक ने करीब तीन महीने तक योजना बनाकर अपनी प्रेमिका के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अपराध की पूरी ब्लूप्रिंट उसने एक AI चैटबॉट की मदद से तैयार की थी, जिसका अब पुलिस ने पर्दाफाश किया है। AI आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसका इस्तेमाल केवल जानकारी हासिल करने या नई चीजें सीखने के लिए ही नहीं, बल्कि हत्या जैसे अपराध के लिए भी किया जा रहा है। हाल ही…

Read More

साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने विकलांग पति की कर दी हत्या

हरिराम सिंह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक पत्नी ने अपने पति की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने साड़ी लाने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने 30 वर्षीया पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पति हरिराम सिंह विकलांग थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोपी का नाम सुनीता सिंह है। यह मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार सुनीता सिंह ने शुरुआत में मौत को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह कर दिया था। घटनाक्रम के अनुसार…

Read More

बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को Five Star पार्क इन बाय रैडिसन होटल के फिर से निरीक्षण का आदेश दिया

  बॉम्बे हाई कोर्ट ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को नवी मुंबई स्थित पांच सितारा होटल पार्क इन बाय रैडिसन का नए सिरे से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। FDA ने अदालत को बताया था कि उसके हालिया निरीक्षण में विशेष रूप से होटल की रसोई में, स्वच्छता संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए गए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ ने सोमवार को FDA की समिति को 22 जुलाई को होटल…

Read More

उतर प्रदेश में कागज पर ही 65 विद्यालय, 14 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति हड़पने वाला फर्जी प्रबंधक गिरफ्तार

  उत्तर प्रदेश के इटावा में हुए एक करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी फर्जी स्कूल प्रबंधक को मंगलवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रबंधक ने बिना विद्यालय के ही छात्रवृत्ति का मांग पत्र भेजा था जिस पर विभागीय अधिकारियों ने भी मुहर लगा दी थी। EOW के SSP पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए फर्जी प्रबंधक ने करीब एक करोड़ रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला किया है। इस पर ऐसे तीन और मुकदमे हैं जिसकी जांच विभाग कर रहा…

Read More