मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 73वां संस्करण और 75वीं वर्षगांठ का ऐतिहासिक समारोह 9 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को न्हा ट्रांग में होगा, जबकि प्रारंभिक प्रतियोगिताएं और विभिन्न कार्यक्रम क्वांग निन्ह, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी सहित कई स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिस इंडिया-2024 निकिता पोरवाल जा रही हैं।
वियतनाम रवाना होने से पहले मुंबई में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2024 निकिता पोरवाल से मुलाक़ात का अवसर मिला। इस व्यस्त समय में उन्होंने मेरे न्यूज़ पोर्टल अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (ABI) (abinewz.com) और मुझे व्यक्तिगत रूप से वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ दीं। यह मेरे लिए सम्मान, प्रेरणा और यादगार पल है।
देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान मुझे निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित की पत्रकारिता के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मैं निकिता पोरवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता तथा विश्व मंच पर भारत का नाम और अधिक गौरवान्वित करने की शुभकामनाएँ देता हूँ।
पूरे देश की ओर से निकिता पोरवाल को ढेरों शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि वह विश्व मंच पर भारत का नाम और ऊँचा करेंगी।
आप सभी पाठकों और दर्शकों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। आपका यही साथ आगे भी हमें बेहतर और सार्थक पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता रहेगा।
धन्यवाद।
ताराकांत द्विवेदी ‘अकेला’
संस्थापक एवं संपादक, ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन), (abinewz.com)
