आषाढ़ी वारी के दौरान MSRTC के 5,500 बसों से 9.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया सफर

  महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने इस वर्ष की आषाढ़ी वारी के दौरान पंढरपुर आने-जाने वाले 9.24 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराई। इस दौरान निगम ने लगभग 5,500 बसों का संचालन किया और 21,527 विशेष फेरियां चलाईं। इस विशाल परिवहन अभियान से MSRTC को 41.18 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.3 करोड़ रुपये अधिक है। यह जानकारी परिवहन मंत्री एवं MSRTC के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने शनिवार को दी। हर वर्ष आषाढ़ी वारी के लिए…

Read More

1,816 करोड़ रुपये के EPFO नुकसान मामले में CBI ने रिलायंस ADAG की कंपनी और निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL), उसके निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों तथा अन्य लोगों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को कथित रूप से 1,816.22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की है। यह FIR 21 जुलाई को EPFO के एक प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। FIR के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने वर्ष 2013 और 2014 में सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किए थे, जिनमें EPFO ने चार पोर्टफोलियो प्रबंधकों के माध्यम…

Read More

19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं तसलीमा नसरीन, बोलीं- ‘मदरसे सिर्फ जिहादी पैदा करते हैं’

  बांग्लादेशी मूल की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति, मदरसा शिक्षा, हिंदुओं की स्थिति और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। तसलीमा नसरीन ने कहा कि बांग्लादेश में दो सरकारों के कार्यकाल के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल आने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन अब तीसरी सरकार के आने के बाद परिस्थितियों में बदलाव हुआ है, जिसके चलते वह कोलकाता पहुंच सकीं। उन्होंने इसके लिए मौजूदा राजनीतिक बदलाव और…

Read More

एंटीलिया विस्फोटक और मनसुख हिरेन हत्याकांड में सचिन वाझे, प्रदीप शर्मा समेत 10 आरोपियों पर आरोप तय

सचिन वाझे ‘एंटीलिया’ विस्फोटक और कार व्यापारी मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब पांच साल बाद इस मामले में API सचिन वाझे, PI प्रदीप शर्मा समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब सभी आरोपियों के खिलाफ नियमित मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी। उनके विरुद्ध गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इनके खिलाफ हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश और यूएपीए के तहत आतंकवादी…

Read More

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 10वें दिन भारत ने जीते 16 पदक

  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। प्रतियोगिता के दसवें दिन भारत ने कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। दसवें दिन भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल…

Read More

दिल्ली पुलिस के DCP का फर्जी AI वीडियो कांग्रेस नेता ने किया पोस्ट, मुंबई में FIR दर्ज

कांग्रेस नेता भाई जगताप और DCP सुमित झा महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक उपायुक्त (DCP) का कथित डीपफेक (AI से तैयार किया गया फर्जी) वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था— “मैं सेवा से इस्तीफा दे रहा हूँ।” सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को कांग्रेस के कई नेताओं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने साझा किया था। वीडियो में दिल्ली पुलिस के DCP सुमित झा यह कहते हुए दिखाई देते हैं…

Read More