कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। प्रतियोगिता के दसवें दिन भारत ने कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
दसवें दिन भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक अपने नाम किए।
शनिवार की शुरुआत में भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर था। लेकिन दिनभर भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पदक जीते, जिसके चलते भारत ने बड़ी छलांग लगाकर 10वें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया।
फिलहाल भारत के खाते में कुल 39 पदक हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा हैं। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 63 स्वर्ण, 40 रजत और 51 कांस्य पदक हैं। इंग्लैंड ने 26 स्वर्ण, 40 रजत और 34 कांस्य पदक जीते हैं, जबकि कनाडा के पास 18 स्वर्ण, 20 रजत और 21 कांस्य पदक हैं।
शनिवार, 1 अगस्त को भारत के लिए पदकों का सिलसिला प्रीति पवार ने शुरू किया। उन्होंने महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग के बॉक्सिंग फाइनल में कनाडा की मुक्केबाज़ पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए उसे हराया और भारत के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। इसके करीब 20 मिनट बाद जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
