अब 102 रुपये लीटर होगा दूध

  दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पशु आहार के दामों में हुई बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि में मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध के थोक भाव बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार दूध का मौजूदा थोक भाव 93 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 102 रुपये किया जाएगा। मुंबई में ये नई दरें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी, यह जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकुमार सिंह ने दी। बैठक में दुधारू पशुओं की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ दाना, तूर चुनी, चना चुनी आदि पशु आहार…

Read More

पति ने पढ़ाया-लिखाया, पुलिस कांस्टेबल बनते ही पत्नी प्रेमी संग फरार

अजय सिंह-अर्चना सिंह पुलिस कांस्टेबल बनते ही पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। इस मामले में महिला के पति ने डालमियानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, फरार महिला की मां ने भी अपनी बेटी की तलाश के लिए रोहतास के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। यह पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले का है। रोहतास के डालमियानगर में रहने वाले अजय सिंह की शादी 26 जनवरी 2025 को दरिहट में रहने वाली अर्चना सिंह से हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति…

Read More

आदिवासी आश्रमशाला में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित टेम्भा गांव के सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने आश्रमशाला के सहायक रसोइये को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रसोइये का नाम गणपत झिपरू गवली है। शाहपुर पुलिस ने बताया शाहपुर तालुका की टेंभा आश्रमशाला में एक ही इमारत है। दूसरी मंजिल पर लड़कों का और तीसरी मंजिल पर लड़कियों का छात्रावास है। छात्राएं कपड़े धोने और भोजन करने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे आती-जाती हैं। इसी दौरान गणपत गवली छात्राओं से छेड़खानी…

Read More

पालघर में छात्र को ईसाई बनाने की कोशिश में 22 ईसाई महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

  महाराष्ट्र के पालघर जिले में धर्म परिवर्तन का प्रयास करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मोखाड़ा पुलिस ने 22 ईसाई महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह घटना 21 अगस्त को वाकड़पाड़ा गांव में हुई। मोखाड़ा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक (API) अजित साबले के अनुसार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य को लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और धारा 3(5) (साझा मंशा) के तहत FIR दर्ज की गयी है। 25 अगस्त 2026 को दर्ज…

Read More