दहिसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश सालुंके को 1 सितम्बर 2026 की सुबह इन्फॉर्मेशन मिली कि दहिसर इलाके में कई रिक्शा और टैक्सी चालक अपने वाहनों के किराया मीटर में किसी तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल कर कृत्रिम रूप से किराया बढ़ाकर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। नीलेश सालुंके ने इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने इन्फॉर्मेशन की पुष्टि कर आगे कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इन्फॉर्मेशन की पुष्टि के लिए 2 सितम्बर 2026 को शाम करीब 7 बजे एक यात्री को…
Read MoreDay: September 4, 2026
माथाड़ी कामगार यूनियन के 11 सदस्यों पर मकोका लगा, 7 गिरफ्तार, 4 फरार
मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) में कारोबारियों से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह के खिलाफ MIDC पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA), 1999 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी खुद को माथाड़ी कामगार यूनियन का सदस्य बताकर अंधेरी ईस्ट में कारोबार करने वाली कंपनियों से भारी रकम बतौर ‘प्रोटेक्शन मनी’ वसूलते थे। मुंबई पुलिस के जोन-10 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े के अनुसार इस गिरोह में सात गिरफ्तार आरोपियों के अलावा चार फरार आरोपी शामिल हैं। सातों पर 17 अगस्त को MIDC परिसर में एक कारोबारी के…
Read Moreसुनवाई के दौरान ‘आक्रामक और ऊंची आवाज में’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कानून एवं न्याय विभाग के सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कानून एवं न्याय विभाग के सचिव और वरिष्ठ विधि सलाहकार दिलीप घुमरे को अवमानना नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई एक जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई के दौरान अदालत प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर “आक्रामक और ऊंची आवाज में” टिप्पणी करने को लेकर की गई। न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी और कमल खाता की खंडपीठ ने कहा कि दिलीप घुमरे का अदालत के खुले परिसर में, आम लोगों की मौजूदगी में किया गया “अनावश्यक आक्रोश और आक्रामक व्यवहार” न केवल अदालत की गरिमा को ठेस पहुंचाने…
Read Moreउड़ीसा के श्री जगन्नाथ मंदिर के पास 1,811 करोड़ रुपये की FD और 60,821 एकड़ जमीन
देश के सबसे अमीर मंदिरों की बात करें तो उड़ीसा के पुरी स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का नाम शीर्ष पांच मंदिरों में जरूर आता है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मंदिर के पास करीब 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है। इसके अलावा देशभर में मंदिर के स्वामित्व वाली करीब 60,821 एकड़ जमीन भी है। 31 अगस्त 2026 तक श्री जगन्नाथ मंदिर ने तीन अलग-अलग योजनाओं के तहत 1,811.10 करोड़ रुपये की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा कर रखी थी। इनमें से 1,311.10 करोड़ रुपये…
Read Moreस्मृति मंधाना ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज
भारत और हांगकांग के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में जोरदार वापसी की। भारत की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश कर दी। जहां टीम इंडिया की अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, वहीं स्मृति मंधाना ने दुबई के मैदान पर बेहद आसानी से…
Read More