दहिसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश सालुंके को 1 सितम्बर 2026 की सुबह इन्फॉर्मेशन मिली कि दहिसर इलाके में कई रिक्शा और टैक्सी चालक अपने वाहनों के किराया मीटर में किसी तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल कर कृत्रिम रूप से किराया बढ़ाकर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। नीलेश सालुंके ने इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने इन्फॉर्मेशन की पुष्टि कर आगे कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इन्फॉर्मेशन की पुष्टि के लिए 2 सितम्बर 2026 को शाम करीब 7 बजे एक यात्री को टैक्सी नंबर MH-01-CJ-6487 से यात्रा करने के लिए भेजा गया। संबंधित टैक्सी चालक ने किराया मीटर ढंककर रखा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर टैक्सी चालक को टैक्सी समेत हिरासत में ले लिया गया।
इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग, बोरीवली (MH-47), कांदिवली, दहिसर (पूर्व), मुंबई को पत्राचार कर उनकी मदद से उक्त टैक्सी की जांच कराई गई। जांच के दौरान पाया गया कि टैक्सी के किराया मीटर में इलेक्ट्रॉनिक रनिंग सर्किट नामक डिवाइस को अवैध तरीके से जोड़कर छेड़छाड़ की गई थी। इस डिवाइस के जरिए किराया कृत्रिम रूप से बढ़ाकर आम यात्रियों से धोखाधड़ी की जा रही थी।
आगे की जांच में टैक्सी नंबर MH-01-CJ-6487 में सवार व्यक्ति की पहचान अमीन रमजान पठान, उम्र 31 वर्ष, पेशा—रिक्शा चालक/इलेक्ट्रिशियन के रूप में हुई। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अन्य 4 टैक्सी/रिक्शा के किराया मीटर में भी इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक रनिंग सर्किट डिवाइस लगाकर छेड़छाड़ की थी।
इस मामले में दहिसर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1293/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के साथ धारा 33, 35 तथा धारा 145(अ) और MMVR के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जब्त किए गए टैक्सी/रिक्शा
1. मारुति सुजुकी की काली-पीली टैक्सी — MH-01-CJ-6487
2. बजाज की काली-पीली रिक्शा — MH-02-DU-0777
3. बजाज की काली-पीली रिक्शा — MH-03-BY-4268
4. मारुति सुजुकी की काली-पीली टैक्सी — MH-02-BQ-7392
5. मारुति अर्टिगा की काली टैक्सी — MH-01-EM-6048
जब्त किया गया उपकरण
किराया मीटर में छेड़छाड़ करने के लिए इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रॉनिक रनिंग सर्किट।
गिरफ्तार आरोपी
1. जोएब अल्ताफ देशमुख, उम्र 32 वर्ष
2. अमीन रमजान पठान, उम्र 31 वर्ष
3. रियाज अब्दुलगनी शेख, उम्र 45 वर्ष
4. नाजीर इब्राहिम पटेल, उम्र 57 वर्ष
5. आनंद कुमार नानकप्रसाद राय, उम्र 60 वर्ष
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दहिसर पुलिस स्टेशन के गुंडा विरोधी पथक द्वारा की गई।
पुलिस टीम में:
सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश शिवाजी सालुंके
पुलिस हवलदार हेमंत बाबूराव विचारे
पुलिस सिपाही सुनील चंद्रकांत राठौड़
पुलिस सिपाही संतोष काशीनाथ भागवत
पुलिस सिपाही ऋषिकेश प्रवीण मोर
घटनास्थल:
गोकुल आनंद होटल के पास, अशोकवन, दहिसर पूर्व, मुंबई।
