मुंबई मेट्रो मार्गिका नंबर 2B पर पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले एक स्टेशन का नाम ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ रखने के प्रस्ताव को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंजूरी दे दी है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस नामकरण को मंजूरी दी गई। उन्होंने संबंधित प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजने के निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि जोगेश्वरी गुफाओं का पर्यटन विभाग के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।
उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लंबित नागरिक मुद्दों, पुनर्विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों को लेकर एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसी बैठक में मेट्रो स्टेशन के नामकरण का निर्णय लिया गया।
