भाभी के बेडरूम में पकड़ा गया देवर, गांव वालों ने जबरन शादी करवा दी, फिर खूब रोया देवर !

 

बिहार के आरा में एक युवक अपनी कथित भाभी के साथ बेडरूम में इश्क फरमा रहा था। गांव वालों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर गांव वालों ने दोनों की जबरन हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करवा दी। इस घटना के बाद देवर फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कहा वह भाभी से प्यार तो करता है पर शादी नहीं कर सकता।

भाभी यानी प्रेमिका चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव की रहने वाली है। देवर यानी प्रेमी तरारी थाना क्षेत्र के देव चंदा गांव का है। 24 वर्षीय दिलीप कुमार का प्रेम-प्रसंग चरपोखरी थाना क्षेत्र के रहने वाली रानी से पिछ्ले ढाई सालों से चल रहा था। रानी की शादी प्रेमी दिलीप के मौसेरे भाई सोनू चौधरी से 27 फरवरी 2022 में चौरी थाना अंतर्गत डीलिया लख गांव में हुई थी। शादी के बाद बाद रानी अपने ससुराल रहने लगी थी। रानी का पति सोनू और दिलीप बचपन से एक ही साथ बड़े हुए हैं। रानी की शादी में दिलीप ने खुशी से डांस भी किया था।

शादी के बाद रानी अपने ससुराल आ गई। तीन से चार महीने सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच दिलीप और रानी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दिलीप ने भाभी के पास ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया। जब भी घर पर पति सोनू नहीं रहता था, रानी दिलीप को अपने पास बुला लेती थी। यह सिलसिला दो महीने तक चलता रहा। फिर दोनों के बीच प्यार–मुहब्बत और बढ़ी। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रहते थे। दोनों की आशिकी की भनक रानी के पति सोनू को लगी।

छह माह पहले रानी एवं दिलीप को उसके पति सोनू ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। रानी अपने मायके कोयल गांव आ गई। फिर भी दिलीप उसके मायके कोयल गांव चोरीछिपे मिलने आया करता था। इसी बीच रानी के बुलाने पर एक बार फिर अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चोरीछिपे बात कर थे, तभी ग्रामीणों को भनक लग गयी। वे रानी के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। ग्रामीणों ने प्रेमी दिलीप को धर दबोचा और हंगामा शुरू कर दिया। पंचायत बुलाई गई। काफी देर तक तक हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीण और परिजनों ने प्रेमी–प्रेमिका की शादी करा दी।

शादी के दौरान पंचायत की तरफ से आपसी रजामंदी से शादी का लेटर भी सौंपा गया है।

4 Thoughts to “भाभी के बेडरूम में पकड़ा गया देवर, गांव वालों ने जबरन शादी करवा दी, फिर खूब रोया देवर !”

Leave a Comment