कर्नाटक में दुल्हन को मंडप से ले गया ब्वॉयफ्रेंड, मंगलसूत्र लिए खड़ा रहा दूल्हा !

 

कर्नाटक के हासन जिले के बुवनहल्ली गांव की पल्लवी और आलूर तालुक के वेणुगोपाल जी की शनिवार को शादी की रस्‍में चल रही थीं। यहां पर शादी की रस्‍में जारी थीं और इन्‍हीं रस्मों के बीच जब दूल्हा अपनी होने वाली दुल्‍हन को मंगलसूत्र पहनाने जा रहा था तभी उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। मंच पर मौजूद सभी लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। फिर उसका ब्वॉयफ्रेंड पुलिस लेकर आया और दुल्हन को लेकर चला गया। दूल्हा हाथ में मंगलसूत्र लिए खड़ा रह गया।

बताते हैं दुल्हन पल्लवी ने सबके सामने शादी से मना कर दिया। उसने साफ कह दिया कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। सब लोग सन्न रह गए। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया, रिश्तेदारों ने भी मनाने की कोशिश की, लेकिन पल्लवी अपने फैसले पर अड़ी रही। बाद में वह उठकर कमरे में चली गई और खुद को अंदर बंद कर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पल्लवी से बात की और फिर उसके प्रेमी को भी बुलवाया। जब दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं तो पुलिस ने दोनों के परिवार से बात की और पल्लवी को सुरक्षा के साथ थाने ले गई। दूल्हा हाथ में मंगलसूत्र लिए खड़ा रह गया।

थाने में पल्लवी ने बताया कि वह मानसिक तनाव में है और अभी कोई फैसला नहीं ले सकती। इसके बाद पुलिस ने उसे उसकी नानी के घर भेज दिया ताकि वह थोड़ी शांति से रह सके। बाद में दूल्हे वेणुगोपाल जी ने भी कहा, “अगर लड़की नहीं चाहती तो मैं भी शादी नहीं करूंगा।” ब्वॉयफ्रेंड सबके सामने दुल्हन को लेकर चला गया।

5 Thoughts to “कर्नाटक में दुल्हन को मंडप से ले गया ब्वॉयफ्रेंड, मंगलसूत्र लिए खड़ा रहा दूल्हा !”

Leave a Comment