दो युवतियों ने सात घंटे तक एक युवती किया बलात्कार, अप्राकृतिक सम्बन्ध भी बनाये, FIR दर्ज

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने एक दो युवतियों के खिलाफ बलात्कार, अनैसर्गिक सम्बन्ध और ब्लैकमेलिंग की FIR दर्ज करायी है। युवतियों ने अपने दोस्त युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर सात घण्टे तक बलात्कार किया। अप्राकृतिक सम्बन्ध भी बनाए। युवतियां अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही हैं।

FIR के अनुसार पीड़िता का साल 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से रेखा नाम की एक युवती से संपर्क हुआ था। दोनों में बड़ी जल्दी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि एक दिन रेखा ने युवती को होटल में बुलाया ओर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार कर दिया। आरोपी के साथ एक अन्य लड़की भी थी। दोनों ने करीब 7 घंटे तक उसके साथ बलात्कार किया। अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उन्होंने पीड़िता का अश्लील वीडियो व फोटो भी ले लिये।

आरोप है रेखा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण करती आ रही थी। आरोपी रेखा अब पीड़िता के पति को उक्त सामग्री भेजने की धमकी दे रही है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त 2024 को रेखा ने उसे एक पता भेजा और वहां पर उसको बुलाया। वह अपने परिवार को बिना कुछ बताए रेखा के बताए गए पते पर चली गई। इसके बाद आरोपी रेखा उसे गुजरात ले गई। जहां रेखा ने उसे बंधक बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि यहां भी उसके साथ संबंध बनाकर वीडियो बनाए। इधर उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। इस बीच मौका पाकर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस गुजरात पहुंची और उसे रेखा के चंगुल से आजाद कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी रेखा ने गुजरात में एक कमरा किराए पर ले रखा था। जहां वह उसको प्रताड़ित करती थी और अप्राकृतिक संबंध बनाती थी। हर बार उसने कुकृत्य के वीडियो भी बनाए।

Leave a Comment