शादी के रिसेप्शन में 60 रोटी, 25 मछलियों की मुंडी और 30 चिकन लेग पीस खा गया 16 साल का NEET का छात्र !

 

बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले प्रियरंजन (16) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल खोलकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। प्रियरंजन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अकेले ही 60 रोटी, 25 मछली के सिर (मुंडी) और 30 चिकन लेग पीस खा लिए हैं। प्रियरंजन ने कहा -खाना सिर्फ प्लेट में जाना चाहिए, फिर मुंह में कब चला गया, पता ही नहीं चलता।

बता दें कि शादी की रिसेप्शन पार्टी पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित की गई थी, जिसमें खान सर ने खासतौर पर NEET छात्रों को आमंत्रित किया था। इस खास मौके पर 156 से ज्यादा तरह के खाने के व्यंजन तैयार किए गए थे और खान सर खुद स्टूडेंट्स को खाना परोसते हुए भी नजर आए।

प्रियरंजन ने कहा कि वह बिहार के मिथिला क्षेत्र मधुबनी के रहने वाले हैं। वह पटना में खान सर की कोचिंग में NEET की पढ़ाई करते हैं। खान सर ने इस पार्टी में 8 से 10 लाख रुपए का पिज्जा मंगवाया था। रिसेप्शन में काफी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए और खाना खाया, लेकिन स्टूडेंट्स खान सर की वाइफ को नहीं देखकर निराश भी हुए। इससे पहले उन्होंने 2 रिसेप्शन पार्टी दे चुके हैं। इससे पहले खान सर ने सिर्फ लड़कियों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी। खान सर ने बताया था कि 50 हजार छात्रों को भोजन करना चाहते हैं।

Leave a Comment