दक्षिण मुंबई में पुनर्निर्मित कर्णाक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का नाम ”सिंदूर ब्रिज” रखा गया है. यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर रखा गया है, जो मई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेना था।
गुरुवार सुबह 150 साल पुराने ब्रिटिश काल के इस पुल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले इस पुल को केवल चार महीने में पुनर्निमित किया गया है।
यह पहले कर्णाक ब्रिज के नाम से जाना जाता था। इसका यह नाम 1839 से 1841 तक इस पद पर रहे पूर्व बांबे प्रांत के गवर्नर जेम्स रिवेट कर्णाक के नाम पर रखा गया था। अब इसी पुल को ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘सिंदूर ब्रिज’ के नाम से पुन: नामित किया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने महानगरपालिका (BMC) निकाय को पत्र लिखकर आरओबी का नाम ‘सिंदूर ब्रिज’ रखने की सिफारिश की थी, जो पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और हवाई अड्डों के खिलाफ 7-10 मई के सैन्य अभियान के सम्मान में है।
एक अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, राहुल नार्वेकर और अन्य वरिष्ठ नेता और BMC के अधिकारी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। यह पुल ट्रैफिक जाम कम करने और दक्षिण मुंबई में कनेक्टिविटी में सुधार करने में मदद करेगा। यह केंद्रीय रेलवे के ट्रेन ट्रैक (मुंबई सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच) के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ता है और पी’ डिमेलो रोड से जुड़ता है।

Share your unique link and earn up to 40% commission! https://shorturl.fm/TrDeG
Refer friends, earn cash—sign up now! https://shorturl.fm/eURc8
Tap into a new revenue stream—become an affiliate partner! https://shorturl.fm/1BqVC
Become our partner and turn referrals into revenue—join now! https://shorturl.fm/JeSQc
Join our affiliate program today and start earning up to 30% commission—sign up now! https://shorturl.fm/fXRBv
Boost your income—enroll in our affiliate program today! https://shorturl.fm/cDz7F
Start earning every time someone clicks—join now! https://shorturl.fm/mT6qV