मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गुरु महर्षि विश्वामित्र थे। अब बिहार के बक्सर में महर्षि विश्वामित्र पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क गायत्री मंत्र की थीम पर बनेगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस पार्क के निर्माण पर 24 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में 8 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। चौधरी ने कहा कि पार्क निर्माण का उद्देश्य ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि महर्षि विश्वामित्र पार्क को गायत्री मंत्र की अवधारणा (थीम) पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत ध्यान केंद्र, वैदिक शैली के पथ, शांति के प्रतीक हरित संरचनाएं और धार्मिक श्लोकों से सजे प्राकृतिक स्थल निर्मित किए जाएंगे। इससे पार्क पहुंचने वाले लोग प्रकृति से जुड़ाव और आध्यात्मिक अनुभव कर सकेंगे। परियोजना स्थल के रूप में मृत सोन नहर की भूमि का उपयोग किया जाएगा।
बता दें कि बक्सर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वह स्थान है जहां उन्होंने अपना आश्रम स्थापित किया था और भगवान राम एवं लक्ष्मण को शस्त्र एवं शास्त्र की शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर को संजोने के उद्देश्य से भी इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।

https://shorturl.fm/Bzg7Q
https://shorturl.fm/zKxLo
https://shorturl.fm/Joktv
https://shorturl.fm/1TSOs