मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 घंटे में पूरी की मुस्लिम ‘बहन’ की इच्छा !!

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र 2 घंटे में अपनी मुस्लिम बहन की इच्छा को पूरा कर दिया। शैला खानम उर्फ़ निकहत परवीन नामक यह मुस्लिम महिला अब योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद पर धन्यवाद दे रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे थे। 30 अगस्त की सुबह उन्होंने वाराणसी के सर्किट हाउस पर जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। इसी जनता दरबार में शैला खानम ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए बच्चों के पठन-पाठन के लिए, घर खर्च चलाने के लिए सिलाई मशीन की मांग कर डाली। शैला खानम ने दो पेज में लिखी एक अर्जी योगी आदित्यनाथ को दी। इस अर्जी में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई और खुद को छोटी बहन सम्बोधित किया था। उन्होंने लिखा था वे बेरोजगार हैं। उनके पति की भी कोई इन्कम नहीं है। वे बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाना चाहती हैं। पत्र में लिखा था- भइया, सिलाई मशीन मिल जाए तो मैं सिलाई करके बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकाल सकती हूं।

पत्र पढ़ने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को कुछ निर्देश दिया। इस निर्देश का पालन हुआ और महज 2 घंटे में जिला प्रशासन ने शैला खानम को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी। सिलाई मशीन मिलने के बाद शैला खानम उर्फ़ निकहत परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम होंगी।

Leave a Comment