उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी पुलिस ने मुहम्मद रहीस और उसके परिवार वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मुहम्मद रहीस ने एक युवती को 6159 बार कॉल किया, 315 बार मैसेज किया। शादी के लिए दबाव बनाया और शादी न करने पर उसके साथ बलात्कार करने और चेहरे पर तेज़ाब फेंकने की धमकी दी। मुहम्मद रहीस के इस कृत्य में उसका परिवार भी शामिल है।
30 वर्षीय युवती चरखारी मोहल्ले में रहती है। वह राज्य सड़क परिवहन निगम महोबा डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। मुहम्मद रहीस भी उसी इलाके में रहता है। मुहम्मद रहीस ने एक मोबाइल नंबर से 4387 व दूसरे नंबर से 1772 पर कॉल की और 315 बार मैसेज भेज चुका है। मैसेज में वह जान से मारने की धमकी देता है। वह उससे जबरन शादी करना चाहता है। ऐसा न करने पर उसके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित करने व समाज में बदनाम करने की धमकी देता है।
कानपुर में रहने वाली उसकी बहन को भी फोन कर परेशान करता है और गालियां देता है। युवती ने बताया कि वह ड्यूटी दौरान उसका बैग छीनकर जेल भिजवाने की बात कहता है। पिता को धमकी दी कि यदि उसने पुत्री की शादी कहीं और की तो उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। एसिड अटैक की धमकी से वह नौकरी करने से डर रही है। बताया कि वह रात्रि 8.30 बजे बस से चरखारी आती है। मुहम्मद रहीस ने धमकी दी कि वह उसके साथ दुष्कर्म करेगा।
ऐसी ही हरकत की वजह से युक्ति ने चरखारी थाने में शिकायत की थी। तब 10 सितंबर 2023 को मुहम्मद रहीस ने शपथ पत्र दिया था कि वह भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा। बावजूद उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ।
13 अगस्त 2025 को युवती ने पुलिस थाने में पुनः लिखित शिकायत दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत करने के बाद मुहम्मद रहीस के भाई जुनैद व सद्दाम ने धमकी कि रहीस को चरखारी से भगा दिया है, अब उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। उसकी मां कनीज ने धमकी दी कि बेटे से शादी कर लो नहीं तो उसे जान से मरवा देंगे। फिर युवती ने एसपी को लिखित शिकायत की। एसपी के आदेश पर आदेश पर थाना चरखारी में चार लोगों के FIR मुकदमा दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
