मुंबई में सीनियर इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंद्रकांत सुधाकर सरोदे

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की मुंबई इकाई ने वडाला ट्रक टर्मिनल (WTT) पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को शुक्रवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम चंद्रकांत सुधाकर सरोदे (52) और राहुल रमेश वाघमोड़े (37) हैं।

ACB की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार एक सामुदायिक हॉल के विवाद (मारपीट) में WTT पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसी FIR में शिकायतकर्ता की बेटी को आरोपी न बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की। उपनिरीक्षक राहुल वाघमोड़े ने अपने लिए 50,000 रुपये और चंद्रकांत सरोदे के लिए 5,00,000 रुपये की मांग की। राहुल वाघमोड़े ने 26 सितम्बर 2025 को 50,000 रुपये में से 20,000 रुपये स्वीकार कर लिए थे।

इसी रिश्वत की पहली किश्त 26 सितम्बर 2025 को राहुल वाघमोड़े ने अपने हिस्से का 30,000 रुपये और चंद्रकांत सरोदे के लिए 2,00,000 रुपये स्वीकार किया। पहले से घात लगाए ACB अधिकारियों ने राहुल वाघमोड़े को गिरफ्तार कर लिया। बाद में चंद्रकांत सरोदे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment