बिहार में ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी, तेजस्वी यादव का चुनावी वादा

 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के प्रचारक तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून तो लागू है, लेकिन शराब की होम डिलीवरी तक हो रही है। सरकार दावा करती है कि शराबबंदी सख्ती से लागू है, जबकि सच्चाई यह है कि सरकार की नाक के नीचे शराब हर जगह उपलब्ध है। तेजस्वी यादव कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने ये बातें सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र के मस्तीचक खेल मैदान में आयोजित एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। वे यहां राजद प्रत्याशी डॉ. करिश्मा राय के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इससे पहले तेजस्वी यादव ने मांझी विधानसभा में आयोजित महागठबंधन के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने अपने वादे को दोहराया कि हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार और 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी।

महागठबंधन के वादों की सूची

महागठबंधन ने अपना मेनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने बिहार की जनता से कई बड़े वादे किए हैं।
1- सवा करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन किया जाएगा।
2- ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह 2 हजार और 3 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
3- अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म शुल्क समाप्त किया जाएगा।
4- सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप हेतु न्यूनतम स्टाइपेंड सुनिश्चित किया जाएगा।
5- सभी जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा। उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा। और उनका वेतन भी 30 हजार किया जाएगा।
6- सभी संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग पर कार्य़रत कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।
7- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत विधवा और वृद्धजनों को 1500 मासिक पेंशन दी जाएगी। हर साल 200 की वृद्ध की जाएगी।
8- दिव्यांगजनों को 3000 मासिक पेंशन दी जाएगी।
9- हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
10- तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से छूट दी जाएगी।

Leave a Comment