मुंबई में लिफ्ट गिरने से 5 घायल

 

मध्य मुंबई के भायखला में बुधवार रात एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिर जाने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस ने बताया घटना बुधवार रात करीब 10 बजे घोड़पड़ेव, क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुई। ग्राउंड प्लस 18 मंजिली इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे आ गिरी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, BEST कर्मचारी, भायखला पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुँच गए।

सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम कल्पिता पवार (38), यश बलविकर (24), उषा गुप्ता (56), जमुना प्रसाद शिवहरे (50) शिल्पा मोरे (54) हैं। इनमें से तीन का सरकारी जे. जे. अस्पताल, एक का बालाजी अस्पताल और एक का जसलोक अस्पताल में स्इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक निष्कर्ष में केबल टूटना मुख्य कारण लग रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। लिफ्ट की मरम्मत इतिहास और अंतिम जांच की तारीख का पता लगाया जा रहा है। एक विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है, जो जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। यह हादसा ऊंची इमारतों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है।

Leave a Comment