इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम IPL- 2026 में लीग स्टेज में अपना 12वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेल रही है, जिसमें वह टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा उसी के साथ वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया।
IPL-2026 में अभी तक किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का आगाज छक्के के साथ किया जिसमें उन्होंने 21 गेंदों में 46 रनों की इस मैच में अपनी पारी में कुल तीन छक्के लगाए और IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर था जिन्होंने साल 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 42 छक्के लगाए थे।
IPL एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी – 43* छक्के (साल 2026)
अभिषेक शर्मा – 42 छक्के (साल 2024)
श्रेयस अय्यर – 39 छक्के (साल 2025)
विराट कोहली – 38 छक्के (साल 2016)
विराट कोहली – 38 छक्के (साल 2024)
सूर्यकुमार यादव – 38 छक्के (साल 2025)
क्रिस गेल के नाम है एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम पर है जिन्होंने साल 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे। इसके अलावा इस लिस्ट में अब वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर आ गए हैं। वैभव यदि आईपीएल 2026 में छक्कों की संख्या 50 या उससे अधिक करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने वाले क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के बाद सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बनेंगे।
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल – 59 छक्के (साल 2012)
आंद्रे रसेल – 52 छक्के (साल 2019)
क्रिस गेल – 51 छक्के (साल 2013)
जोस बटलर – 45 छक्के (साल 2022)
क्रिस गेल – 44 छक्के (साल 2011)
वैभव सूर्यवंशी – 43* छक्के (साल 2026).
