बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है। बादशाह पर क्रिश्चियन धार्मिक समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल हाल ही में बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ था। जिसमें चर्च और बाइबल जैसे शब्दों को गलत कॉन्टेक्सट में इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस मामले पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कर ली है।
बता दें कि ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी ने हाल ही में बादशाह के नए गाने को लेकर गुरदासपुर के पास पड़ने वाले किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन बाटला जिला में शिकायत की थी। जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिंदर मसीह का कहना है कि वेलवेट फ्लो गाने में रैपर ने बाइबल और चर्च के शब्दों का गलत तरीके से जिक्र किया है। उनका कहना है कि इस गाने ने ईसाई समुदाय के लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वहीं ईसाई समुदाय ने रैपर बादशाह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। और उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें ईसाई समुदाय या दूसरे धर्मों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह से गलत है।
बता दें कि हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘वेलवेट फ्लो’ रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होते ही पंजाब की क्रिश्चियन कम्यूनिटी ने अपना विरोध जताया है। इस गाने की शुरुआती लाइन में ही बाइबल और चर्च का इस्तेमाल किया गया है। इन शब्दों को लेकर क्रिश्चियन समुदाय का मानना है कि ये अपमानजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि बादशाह इससे पहले भी अपने गानों को लेकर कई बार सुर्खियां बटोरते रहे हैं। बादशाह ने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए जिनकी चर्चा होती रही है। सतही लिरिक्स और बिना सिर पैर के विचारों में पिरोया हुआ संगीत कभी भी लोगों को लंबे समय तक याद नहीं दिला पाया।

Very good https://is.gd/N1ikS2
Awesome https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2
Very good https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2
Awesome https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2
Very good https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2