उत्तर प्रदेश में 80 मदरसे सील, 11 पर चला बुलडोजर

 

उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर श्रावस्ती जिले में अब तक 80 मदरसों को सील किया गया है तो वहीं 11 मदरसों को बुलडोजर से जमींदोज़ कर दिया गया है। इस छोटे जिले में 192 अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से बनाए गए मदरसों, ईदगाहों और मजारों को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।

श्रावस्ती जनपद में 192 मदरसे अवैध तरीके से संचालित होते हुए पाए गए। जिसके बाद इन्हें नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जब मदरसा संचालकों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका, जिसके बाद प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में 80 मदरसों को अब तक सील कर दिया गया है जबकि 11 मदरसों और दो मजार को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर भारत नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों में दस किमी अंदर तक हुए अवैध कब्जों और मदरसों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment