महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस (MFC) ने 10 किलो हेरोइन जब्त की है। बरामद हेरोइन की कीमत 34.18 करोड़ रुपये है। महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग किंगपिन अमजद यूसुफ पठान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव और उपायुक्त अतुल झेंडे ने शुक्रवार को पत्रकारों को इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया उप निरीक्षक अनिल गायकवाड़ के नेतृत्व में एंटी-ड्रग स्क्वॉड 1 अप्रैल 2026 की सुबह 7 बजे कल्याण रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी।…
Read MoreAuthor: अकेला
BMC स्कूल की प्रिंसिपल, पति, बेटे और भतीजे के खिलाफ ठगी की FIR दर्ज
एक होमगार्ड की शिकायत पर दहिसर पुलिस ने बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) स्कूल की प्रिंसिपल और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ 2.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है। FIR के अनुसार आरोपियों ने दावा किया था कि उनके मंत्रालय में संपर्क हैं। जब नौकरी नहीं लगी, तब रिश्वत के तौर पर ली गई रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया। प्रिंसिपल कमलाबाई राठौड़ ने होमगार्ड वैभव गोरेगांवकर को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर यह धोखाधड़ी की। FIR के अनुसार 39 वर्षीय होमगार्ड वैभव गोरेगांवकर दहिसर…
Read MoreNGO के खिलाफ 5 कुत्तों की हत्या की FIR दर्ज
सांकेतिक तस्वीर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की एक निजी पशु कल्याण गैर-सरकारी संस्था (NGO) ‘जेनिस स्मिथ एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट’ के खिलाफ लावारिश कुत्तों की हत्या की FIR दर्ज की है। NGO पर आरोप है कि उसने पांच आवारा कुत्तों की बेरहमी से हत्या करने और बाद में उनके शवों को स्थानीय नाले में फेंक दिया। ठाणे शहर के बाजारपेठ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, 13 मई की रात APMC मार्केट की डायमंड बिल्डिंग के पास बहने वाले एक सीवेज नाले से कम से कम पांच…
Read Moreउल्हासनगर में शिवसेना नगरसेवक का पद रद्द, जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में शिवसेना (शिंदे) गुट के नगरसेवक विकी दर्शन सिंह लबाना का नगरसेवक पद हो गया है। जिला जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति द्वारा उनका जाति प्रमाण पत्र अमान्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें उनके पद से अयोग्य ठहरा दिया गया है। विकी दर्शन सिंह लबाना शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक थे और उल्हासनगर महानगरपालिका के वार्ड 6-A से निर्वाचित हुए थे। यह अयोग्यता आदेश महानगरपालिका आयुक्त मनीषा आव्हाले ने महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी किया। यह कार्रवाई लाबाना द्वारा…
Read Moreजेल से भागकर मुंबई में एक्टर बन गया गुजरात का एक हत्यारा, 12 साल बाद पकड़ा गया
गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में सीरियल ‘मोटी बानी नानी बहू’ की शूटिंग कर रहे हेमंत मोदी नामक एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत मोदी एक वकील है, जिसे 2008 में हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सज़ा मिली थी। छह साल बाद पैरोल मिलने पर वह भाग गया। वह मुंबई जाकर एक्टर बन गया और कई फ़िल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज-तस्करी में काम कर चुका था। महत्वपूर्ण कि वह अमिताभ बच्चन के साथ ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ फिल्म में काम कर चुका है। घटनाक्रम…
Read Moreअब महाराष्ट्र में गोवंश तस्करी करनेवालों पर लगेगा मकोका
महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने गुरुवार को एक परिपत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोवंश की तस्करी में बार-बार शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों, गिरोहों और संगठनों के खिलाफ कड़े महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाए। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी इस परिपत्र में अवैध मवेशी परिवहन, अनधिकृत बूचड़खानों और अवैध वध को रोकने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित कानूनों के सख्ती से पालन पर जोर दिया गया है। सरकारी प्रस्ताव (GR) में कहा गया है-…
Read Moreरेलवे ने बांद्रा में 100% अवैध ढांचों को हटा दिया
मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा टर्मिनस के पास गरीब नगर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी और ध्वस्तीकरण अभियान के चौथे दिन रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह हटाए जाने के लिए चिन्हित सभी अवैध ढांचों को अब ध्वस्त कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक के अनुसार चिन्हित 100 प्रतिशत अवैध संरचनाओं को साफ कर दिया गया है। हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार लगभग 100 ढांचों को आंशिक रूप से सुरक्षित रखा जा रहा है, जिनमें केवल ग्राउंड फ्लोर…
Read MoreFIR रद्द करने की मांग को लेकर पूर्व DGP संजय पांडेय ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की
पूर्व DGP संजय पांडेय महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडेय ने ठाणे में उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली, आपराधिक साजिश और जालसाजी की FIR को रद्द करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। संजय पांडेय ने दावा किया है कि कारोबारी संजय पुनमिया द्वारा दर्ज कराई गई यह FIR “राजनीतिक प्रतिशोध” के तहत काफी देरी से दर्ज की गई। संजय पुनमिया ने आरोप लगाया है कि संजय पांडेय ने वर्ष 2021 में DGP पद का दुरुपयोग कर उनसे जबरन पैसे वसूले और…
Read Moreजुड़वां बेटियों की JEE एडवांस्ड तैयारी में मदद के लिए HC ने पिता को अंतरिम जमानत दी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी है, ताकि वह अपनी जुड़वां बेटियों को JEE (Advanced) 2026 की तैयारी में मदद कर सके। अदालत ने कहा कि दोनों बेटियों ने JEE (Main) में 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं और उनके शैक्षणिक जीवन के “महत्वपूर्ण मोड़” पर उन्हें अपने पिता के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति सन्देश पाटिल की एकल पीठ ने 14 मई को यह आदेश पारित किया। यह आदेश पारस शाह की याचिका पर सुनवाई…
Read Moreबदलापुर मानव अंडाणु दान रैकेट मामले में 5 डॉक्टरों समेत 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ठाणे जिले की बदलापुर पुलिस ने बदलापुर में उजागर हुए अवैध मानव अंडाणु दान रैकेट की जांच पूरी कर ली है और मंगलवार को उल्हासनगर अदालत में लगभग 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से आठ आरोपियों, जो कथित तौर पर सीधे तौर पर अपराध में शामिल थे, को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी सात को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने 25 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और 30 से अधिक…
Read More