नवी मुंबई की एक ज्वेलरी कंपनी से 10.70 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने कंपनी के मालिक के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाया और कंपनी के एक अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव को दो दिनों के भीतर कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए राजी कर लिया। पुलिस के अनुसार, कंपनी के म्हापे स्थित कार्यालय में कार्यरत अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव को 14 जुलाई को एक ऐसे नंबर से व्हाट्सऐप संदेश मिला, जो देखने में कंपनी के मालिक का नंबर प्रतीत हो रहा था।…
Read More