पति गंगा स्नान करने गया, पत्नी पड़ोसी संग भाग गई

संगीता और प्रेमी अजय 

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के शिवराजपुर कस्बे से एक व्यक्ति (पति) गंगा स्नान के लिए गया था। इसी बीच उसकी पत्नी पड़ोसी के साथ भाग गई। पत्नी अपने साथ 5 वर्षीय बेटे, नकदी और जेवरात भी ले गई।

घटना शिवराजपुर के वार्ड नंबर-7 की है। यहां के रहने वाले अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह गंगा स्नान के लिए गया था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी संगीता देवी और बेटा घर में नहीं थे। अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे नकदी और जेवरात भी गायब थे। पूरे कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ करने पर उन्हें जानकारी मिली कि उसकी पत्नी एक बैग और बेटे के साथ 11:30 बजे घर से निकली और पड़ोसी दीपक भी गया। अजय सिंह ने यह भी बताया कि उसे पहले से शक था कि पत्नी और दीपक के बीच अनैतिक संबंध हैं।

वर्ष 2019 में शादी के कुछ समय बाद ही उसने अपनी पत्नी संगीता को दीपक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने मकान बदल दिया था, परंतु दीपक और संगीता का संबंध खत्म नहीं हुआ था।

अजय ने आगे बताया कि हाल ही में उसे हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के तहत 15 लाख रुपये का मुआवजा मिला था, जिससे उसने पत्नी के लिए जेवर बनवाए थे और कुछ नकद भी घर पर रखा था। महिला वही सब कुछ साथ लेकर फरार हो गई।

दीपक पेशे से कोचिंग सेंटर संचालक है, जबकि उसका भाई देवकी कटियार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है और बड़ा भाई केसरी दिल्ली में नौकरी करता है। अजय का आरोप है कि दीपक के पूरे परिवार ने इस भगाने की योजना में भूमिका निभाई है। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में महिला और दीपक के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि हुई है।

Leave a Comment