KEM अस्पताल के हिन्दू डॉक्टर ने मुस्लिम लड़की से किया प्यार, डॉक्टर प्राणघातक हमला

 

मध्य मुंबई में बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) द्वारा संचालित KEM अस्पताल के एक डॉक्टर विशाल यादव ने एक मुस्लिम लड़की से प्यार करने की हिमाकत कर ली। परिणामस्वरूप लड़की के भाई ने डॉक्टर पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।

डॉ. विशाल यादव ठाणे जिले के नालासोपारा में रहते हैं। उन्होंने रूस से MBBS की पढ़ाई की है और वे 2023 से KEM अस्पताल के CVTS विभाग में हाउस ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं। डॉ. विशाल यादव जिस लड़की मुनज़्ज़ा खान से प्यार करते हैं वह भी KEM हॉस्पिटल के CVTS डिपार्टमेंट में परफ्यूजनिस्ट के तौर पर करती है। मुनज़्ज़ा खान भी डॉ. विशाल यादव से प्यार करती है। दोनों शादी करना चाहते हैं। इस बीच मुनज्जा खान की छोटी बहन को दोनों के प्यार के बार में पता चल गया। छोटी बहन ने प्यार के बारे में अपने भाइयों को बता दिया।

डॉ. विशाल यादव 29 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 10.30 बजे वार्ड नंबर 31 में ड्यूटी कर रहे थे तभी मुनज़्ज़ा खान का भाई फरीद खान अपने दोस्त नबील और एक अन्य के साथ वहां आया। तीनों ने उन्हें बाहर बुलाया। वे उन्हें मामला सुलझाने के लिए अपने घर ले जाना चाहते थे। लेकिन डॉ. विशाल यादव ने घर जाने से मना कर दिया और पहले मुनज़्ज़ा से बात करने को कहा। तीनों बात करने के बहाने उन्हें KEM अस्पताल के पास हनुमान मंदिर के सामने बस स्टॉप के फुटपाथ पर ले गए। वहां पहले मुनज़्ज़ा खान के भाई फरीद खान ने उन्हें गन्दी-गन्दी गालियां दीं। पिटाई की। और फरीद खान ने चाकू से हमला भी कर दिया। चाकू का वार डॉ. विशाल यादव की पीठ पर लगा।

डॉ. विशाल यादव को KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं। डॉ. विशाल यादव की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं ।

Leave a Comment