85 वर्षीय तमिल फिल्म निर्माता के. राजन ने चेन्नई पुल से कूदकर आत्महत्या की

 

तमिल फिल्म निर्माता के. राजन ने रविवार, 17 मई, 2026 को चेन्नई के अड्यार ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली। वे 85 वर्ष के थे।

तमिल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार के. राजन ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद अग्निशमन और बचाव दल ने उनका शव बरामद कर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। के. राजन द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

के. राजन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म Brammacharigal के निर्माता के रूप में की थी। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया, जिनमें Michael Raj, Sonthakkaran, Veettoda Maapillai, Paambu Sattai, Thunivu और Bakasuran शामिल हैं।

उनके परिवार में उनके बेटे Prabhukanth हैं, जिन्होंने पहले अभिनेता के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखा था और बाद में RJ Balaji की फिल्म LKG का निर्देशन किया।

के. राजन की मौत की खबर पर तमिल फिल्म जगत के लोग सन्नाटे में हैं। अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ खुशबू सुन्दर ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा- बहुत दुःखद खबर। हमारी फिल्म इंडस्ट्री के प्रिय सदस्य, निर्माता के. राजन सर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनका आत्महत्या करना बेहद दुःखद है। वह बेहद सम्मानित व्यक्ति थे और हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखते थे। यह बहुत ही परेशान करने वाला है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

अभिनेता विशाल ने लिखा- अभी के. राजन सर के निधन की खबर सुनी। यह जानकर झटका लगा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। वह एक बेबाक वक्ता थे और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। यह खबर बेहद दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान उन्हें शांति दें।

कस्तूरी शंकर ने लिखा- हैरान कर देने वाली खबर। निर्माता के. राजन ने अड्यार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली? क्यों? वह बेहद सक्रिय और बेबाक इंसान थे। कभी उम्मीद नहीं थी… प्रार्थनाएं।

Leave a Comment