उत्तर प्रदेश के एटा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ विवाह मंडप में पहुंच गई। आरोप है कि युवक पहली पत्नी से कानूनी रूप से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल विवाह रुकवा दिया और आरोपी दूल्हे को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से समारोह में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वहीं, दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दूसरी शादी करने…
Read MoreDay: November 24, 2026
महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
गुरशिंदर कौर पंजाब के लुधियाना की एक अदालत ने मॉडल टाउन थाने की SHO (Station House Officer) इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 209 के तहत FIR दर्ज करने के आदेश दिया है। अदालत ने यह सख्त कदम एक अपहरण से जुड़े मामले में बार-बार निर्देशों के बावजूद जांच रिपोर्ट पेश न करने और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर उठाया है। अदालत ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को SHO गुरशिंदर कौर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश…
Read Moreबांद्रा के सेंट एंड्रयूज चर्च में चोरी
मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में सेंध लगाकर एक चोर ने पांच दान पेटियों से नकदी चुरा ली। चर्च के पादरी फादर निगेल बैरेट की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, चोरी की वारदात शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे के बीच हुई। चोर खिड़की तोड़कर चर्च के अंदर दाखिल हुआ था। पादरी फादर निगेल बैरेट ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह कब्रिस्तान पहुंचे, तो वहां चर्च की दान पेटियां टूटी हुई और खाली पड़ी मिलीं। इन…
Read Moreदाऊद इब्राहिम गैंग मेंबर साहिल शेख दुबई में गिरफ्तार
साहिल (सुहेल) शेख अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के खिलाफ जारी कार्रवाई में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 250 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में वांटेड प्रमुख आरोपियों में से एक साहिल शेख को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल को ड्रग्स माफिया के गुर्गे सलीम डोला का करीबी सहयोगी माना जाता है। सलीम डोला को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी बताया जाता है। साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुंबई…
Read MoreHDFC बैंक मैनेजर से साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, 33 स्मार्टफोन बरामद
मुंबई के एक बैंक ब्रांच मैनेजर से क्रेडिट कार्ड के जरिए 4.48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एल.टी. मार्ग पुलिस ने मुख्य आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 21.93 लाख रुपये कीमत के 33 महंगे स्मार्टफोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीसबेक समीरबेक मिर्जा (23), मोइन रहीम शेख (34) और सोहेलखान शौकतखान पठान (29) के रूप में हुई है।…
Read More