ससुर संग भागी बहू, पति ने पत्नी को खोजने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने का किया एलान

 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक महिला अपने चचिया ससुर के साथ घर से फरार हो गई है। महिला तीन बच्चों की मां है और उसने घर से लाखों रुपये के जेवर और दो बेटियों को भी साथ ले लिया है। पति ने अब पत्नी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना इलाके के एक गांव का है। पीड़ित पति कार चालक है और अपने परिवार का पालन-पोषण उसी से करता था। उसने बताया कि तीन अप्रैल को वह कानपुर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी और दो बेटियां घर पर नहीं हैं। साथ ही घर से चार सोने की अंगूठियां, एक हार, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये भी गायब थे। कुछ समय बाद पीड़ित को पता चला कि उसकी पत्नी को कोई और नहीं बल्कि उसका चचिया ससुर ही भगाकर ले गया है।

पीड़ित पति ने बताया कि पूर्व थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने तीन अप्रैल को मुकदमा लिखने से मना कर दिया था। बाद में तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी दर्ज की थी। फिर पत्नी को खोजने के लिए पति ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उसने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति उसकी पत्नी को ढूंढकर लाएगा, उसे वह 20 हजार रुपये इनाम में देगा। उसका कहना है कि वह पिछले एक महीने से अधिकारियों और पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है।

Leave a Comment