काशी के संकट मोचन मंदिर के मंहत के घर करोड़ों की चोरी, 2011 में चोरी हुई थी श्रीरामचरित मानस की दुर्लभ पांडुलिपि

प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्रसिद्द संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के घर करोड़ों की चोरी हो गयी। महंत जब परिवार सहित दिल्ली में थे तब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर भी हैं।

वाराणसी (काशी) के प्राचीन संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित हाई सिक्योरिटी जोन तुलसी घाट में रहते हैं। वे परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। सोमवार को दोपहर 11 से 1 बजे के बीच चोरों ने दो अलमारियों से पुश्तैनी गहने और 3 लाख रुपये नकद चुरा ली। महंत के अनुसार चोरी हुए जेवर में उनकी दादी की दी हुई 4 चूड़ी, सोने का 2 कड़ा, 2 सेट नवरत्न कड़ा, पन्ना सेट (नेकलेस, ईयर रिंग्स), माणिक सेट (विंटेज), माणिक सेट (चेट्टी एंड संस), पर्ल एंड गोल्ड सेट (नेकलेस, बैंगल्स, ईयर रिंग्स), डायमंड सेट (नेकलेस, ईयर रिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स), डायमंड के 2 बैंगल्स, 5 डायमंड ब्रेसलेट, कड़ा हजूरीलाल, हार, मीना इयररिंग्स, 2 चूड़ी गोल्ड विंटेज, 20 ईयर रिंग्स (गोल्ड, डायमंड, रूबी, एमराल्ड), एमराल्ड रिंग एंड डायमंड, रूबी एंड डायमंड रिंग, 2 गोल्ड कड़ा, गोल्ड ईयर रिंग्स, बैंगल्स, कड़ा एंड ब्रेसलेट्स – 25, स्वरोस्की ज्वेलरी-4 के अलावा तीन लाख रुपये की नगदी शामिल है।

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी ने महंत के घर विजिट किया। सीसीटीवी फुटेज से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दो चोर सामान ले जाते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि पूर्व में महंत के घर में काम कर चुके नौकरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस दो नौकरों से भी पूछताछ कर रही है।

बताते हैं साल 2011 में भी महंत के घर में चोरी हुई थी। उस समय चोर श्रीरामचरित मानस की दुर्लभ पांडुलिपि और कलाकृतियां चुरा ले गए थे।

Leave a Comment