पाकिस्तान के 600 नम्बरों पर संपर्क, वाराणसी से पाक जासूस तुफैल गिरफ्तार

तुफैल मकसूद आलम

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने तुफैल मकसूद आलम को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि तुफैल पाकिस्तान के 600 नम्बरों पर सम्पर्क करता था। उसमें से एक सेना के जवान की पत्नी थी।

ATS अधिकारियों के अनुसार तुफैल ननिहाल आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके के नवापुरा का रहेवाला है। उसे दोषीपुरा (जैतपुरा) से पकड़ा गया। वह पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ ‘गजवा ए हिन्द‘ करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत मे शरीयत लागू करने सम्बन्धी संदेश साझा करता था।

तुफैल ने भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे- राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया इत्यादि के चित्र और उनसे जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी नम्बरों पर शेयर की थीं। तुफ़ैल ने पाकिस्तान द्वारा संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था।

यह भी जानकारी सामने आई कि तुफैल लगभग 600 से अधिक पाकिस्तानी नम्बरों पर संपर्क में था। बताया गया कि तुफ़ैल फेसबुक के माध्यम से फैसलाबाद पाकिस्तान निवासी नफीसा नाम की एक महिला के संपर्क था, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है।

3 Thoughts to “पाकिस्तान के 600 नम्बरों पर संपर्क, वाराणसी से पाक जासूस तुफैल गिरफ्तार”

Leave a Comment