मध्य प्रदेश में भाजपा नेता का हाइवे पर डर्टी वीडियो, FIR दर्ज, नेताजी फरार

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के हाइवे डर्टी वीडियो प्रकरण में पुलिस ने FIR दर्ज की है। मनोहर लाल धाकड़ तब से फरार हैं। महिला भी फरार है।

घटना 13 मई 2025 की रात की है। वीडियो 21 मई 2025 को वायरल हुआ। मनोहर लाल धाकड़ अपनी सफ़ेद रंग की कार (MP 14-CC-4782) से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (गरोठ-उज्जैन फोरलेन मार्ग) पर उतरते हैं। एक महिला- जो बिल्कुल नग्न थी वह- भी उतरती है। मनोहर लाल धाकड़ ने खड़े-खड़े महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। यह घटना हाइवे पर लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी। तीन दिन में वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। फिर शनिवार को भानपुरा पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और उनकी महिला साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता), 285 (जो जान-माल के लिए खतरा हो) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की। मनोहर लाल धाकड़ तब से फरार हैं। उनकी महिला मित्र भी फरार है।

मनोहर धाखड़ की पत्नी सोहन बाई धाकड़ मंदसौर के बनी गांव की वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। वे जिला भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मनोहर धाकड़ की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट करते नजर आ रहे हैं। मनोहर धाकड़ बाकायदा भाजपा की पट्टिका गले में डाले हुए हैं। साथ में उनकी पत्नी भी हैं।

CCTV फुटेज यानी पूरा वीडियो ABI (abinewz.com) के पास है। परन्तु बहुत अश्लील होने की वजह से उसे यहां प्रसारित नहीं किया जा रहा है।

6 Thoughts to “मध्य प्रदेश में भाजपा नेता का हाइवे पर डर्टी वीडियो, FIR दर्ज, नेताजी फरार”

Leave a Comment