उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सुहागरात के पाँचवें दिन दुल्हन ने पानी माँगा तो दूल्हे यानी पति ने उसे ठंडई में भांग और कोल्डड्रिंक्स में बीयर पिला दी। लिहाज़ा दुल्हन की तबियत खराब हो गयी। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी और शादी तोड़ दी।
मामला वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र का है। 15 मई को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक लड़की की शादी मिर्जापुर के कछवां के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के पांचवें दिन दुल्हन ने पीने के लिए पानी माँगा तो दूल्हे ने दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। इससे दुल्हन की तबियत खराब हो गयी। जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो वह नाराज हो गई। अगले दिन उसने मायके वालों को पूरी बात बताई। मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे लेकर अपने घर चले आए। मायके वालों की सलाह पर दुल्हन ने कपसेठी पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामले को सुलझाने के लिए दोनों तरफ के लोगों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को थाने बुलाया। घंटों पंचायत के बाद भी लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। बाद में कपसेठी पुलिस ने मामले को कछवां भेज दिया।
थानाध्यक्ष कछवां रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया कि दुल्हन के आरोप के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए राजी नहीं थी।

https://shorturl.fm/47rLb
https://shorturl.fm/retLL
https://shorturl.fm/MVjF1
https://shorturl.fm/LdPUr