कन्नड़-तमिल भाषा विवाद पर हाईकोर्ट की कमल हासन को फटकार, कहा – कुछ भी नहीं बोल सकते

 

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर चल रहे विवाद के मामले में फिल्म अभिनेता कमल हासन को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है। कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर बयान दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, जो कि अभी तक नहीं थम सका है।

कमल हासन ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक पहुंच गया। कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि आप जन भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस स्थिति के कारण आप खुद हैं। कमल हासन ने इस मामले पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह बयान एकता बढ़ाने के इरादे से दिया था।

अदालत ने कमल हासन की नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ का जिक्र करते हुए कहा, “आपको बोलने का अधिकार है, लेकिन भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस हद तक नहीं दिया जा सकता कि इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचे। हम अब यह आप पर छोड़ रहे हैं। अगर आपने किसी को ठेस पहुँचाई है तो माफी मांगें।

Leave a Comment