इसे आप घोर कलयुग कह सकते हैं। उत्तर प्रदेश के औरेया में जवाहर नवोदय विद्यालय के लड़के लड़कियों की छेड़खानी से परेशान हैं। लड़कों ने प्रिंसिपल को प्रार्थना पत्र लिखकर लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की 7वीं क्लास के लड़कों ने अपने ही क्लास की लड़कियों के खिलाफ स्कूल के प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि लड़कियां उनके नाम को तोड़मरोड़ कर बुलाती हैं। किसी को डामर तो किसी को रसगुल्ला कहती हैं।
इतना ही नहीं लड़कियां लड़कों से कहती हैं- लल्ला, पागल, अपनी औकात में रहो। वो लड़कों का नाम बिगाड़ती हैं। अभिषेक को डामर कहती हैं और अनमोल को रसगुल्ला। लल्ला की तरह रहो। लड़कियां क्लास में शोर मचाती हैं और गाना गाकर डायलॉग बाजी करती हैं। जैसे-ओम् फोम् धर्राटे काट रही हैं।
शिकायती पत्र के आखिर में लड़कों ने लिखा सधन्यवाद, कक्षा सात अ में शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम- जानवी, शिखा, रितु, काजल, अवनी।
कमेंट- 1) सोचो अब मर्द जात को भी सविनय निवेदन करना पड़ रहा है। 2) म्हारी छोरियां छोरों से कम है के। 3) मेरा देश बदल रहा है।
