सोनम ने राज से कहा था- मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी, उस दिन चिल्लाकर कहा था- इसे मार दो, 20 लाख दूंगी, ऑनलाइन मंगाई थी कुल्हाड़ी

 

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा से कहा था- राजा को खत्म कर देते हैं, लूट की कहानी बनाएंगे। फिर मैं विधवा बन जाऊंगी और पापा भी हमारी शादी को मंजूरी दे देंगे। घटना के दिन पहाड़ी पर चढ़ते चढ़ते आरोपी थक गए तो हत्या से इंकार कर दिया। फिर सोनम ने चिल्लाकर कहा था- इसे मार दो। 20 लाख रुपये दूंगी।

आरोपी घटना से ठीक पहले सोनम के होमस्टे से 1 किमी दूर होटल में ठहरे थे। सोनम ही उन्हें लोकेशन भेज रही थी। 23 मई 2025 को फोटोशूट के बहाने सोनम राजा को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई। वह खुद पीछे रुक गई और तीन युवक राजा से आगे बढ़े। जैसे ही जगह खाली मिली, सोनम ने चिल्लाकर कहा कि ‘मार दो इसे। इसके बाद आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। साथ चल रहा एक और आरोपी आकाश राजपूत दूर से बाइक पर निगरानी करता रहा।

आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते थक गए थे और मना कर दिया था। तब सोनम ने कहा कि 20 लाख दूंगी, पर मारना पड़ेगा। उसी समय राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उन्हें दिए गए। राजा की हत्या जिस कुल्हाड़ी (डाव) से की गई, वह गुवाहाटी से ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी। राजा की हत्या 23 मई को कर दी गई। उसी शाम सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी और वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई। इस दौरान अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए, ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके।

जांच के दौरान सोनम की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें वह आरोपियों से बात करती दिखी। फिर CDR और कॉल ट्रेसिंग से राज कुशवाहा की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सोनम को यह खबर लगी, उसने समझ लिया कि खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद उसने यूपी के एक ढाबे में पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।

Leave a Comment