गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को हुए एयर इन्डिया के विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में बचाव दल को मलबे से श्रीमद् भगवद् गीता पुस्तक मिली है। श्रीमद् भगवद् गीता पुस्तक थोड़ी भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।
एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से 265 लोग मारे गए। विमान में दो पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। माना जाता है कि बचाव कार्य पूरा हो गया है।
गुरुवार को लोगों ने एक चमत्कार देखा था। भारतीय मूल ब्रिटिके ब्रिटिश नागरिक रमेश कुमार विश्वास ज़िंदा बच गए थे। लोग तर्क दे रहे हैं कि रमेश कुमार विश्वास प्लेन की 11-ए नंबर की सीट पर बैठे थे, जो आपातकाल द्वार के पास की सीट होती है। यह ऐसे मौकों पर आसानी से खुल जाती है। शुक्रवार को लोगों ने एक दूसरा चमत्कार देखा। राहत कार्य दल के एक सदस्य को मलबे के नीचे से एक श्रीमद् भगवद् गीता पुस्तक मिली। पुस्तक पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे में लोहा पिघल गया। कुछ लोग इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि DNA जाँच के जरिये उनकी पहचान की जाएगी। लेकिन कागज की एक पुस्तक सही सलामत है। लोग इसे सबसे बड़ा चमत्कार मान रहे हैं। लोग इसे प्रणाम कर रहे हैं।
इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गयी। वे अपनी पुत्री से मिलने लन्दन जा रहे थे।
