उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक मदरसे में पढ़ाने वाला हाफिज 14 साल की एक छात्रा से 2 महीने तक ब्लैकमेल करके बलात्कार करता रहा। एक दिन जब उसके बुलाने पर छात्रा नहीं आई तो हाफिज ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया हाफिज हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के एक गांव के मदरसे में पांच साल से पढ़ाता था। वह बहादुरगढ़ के पलवाड़ा गांव का रहने वाला है। छात्रा की मां भी बगल के गांव की रहेवाली है। हाफिज उसे अपनी बहन कहता था और छात्रा उसे मामा कहती थी। बताते हैं हाफिज वसीम चरित्रहीन था। वह लगभग सब छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। एकबार उसे मदरसे से निकाल दिया गया था। गांव के कुछ लोगों की मदद से वह वापस मदरसा ज्वाइन कर लिया। लेकिन अपनी हरकत से बाज़ नहीं आया।
हाफिज ने बलात्कार के दौरान छात्रा का वीडियो बना लिया था। बाद में वही वीडियो दिखाकर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा। ऐसा उसने दो महीने तक किया। डरी-सहमी छात्रा ने मदरसा जाना बंद कर दिया। इस पर हाफिज ने अन्य छात्राओं को भेजकर उसे बुलाने की कोशिश की। छात्रा के नहीं आने हाफिज वसीम ने ब्लैकमेल के लिए बनाई गई वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। इसके बाद गांव में खलबली मच गयी।
करीब दो वर्ष पूर्व भी एक किशोरी के साथ हाफिज ने छेड़खानी की थी। तब हाफिज ने छात्रा को झूठी साबित कर दिया था। इसकी दबंगई की वजह से मदरसे में कोई मौलाना ज़्यादा दिन तक नहीं टिकता था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को FIR दर्ज कर हाफिज वसीम गिरफ्तार कर लिया। माना जाता है कि हाफिज ने मदरसे की कई छत्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार किया है। हाफिज का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
