ऑपरेशन सिन्दूर : लाश को सिन्दूर पहनाकर प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी !!

 

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के शव के साथ शादी कर ली। युवक ने वादा किया था कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उसी से। इस बीच प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने वादा निभाने के लिए उसके शव के साथ बाकायदा शादी की।

घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा। वह उस लड़की का प्रेमी था। प्रेमी ने कहा “वादा किया था कि तुम्हें अपनी दुल्हन बनाऊंगा।” प्रेमी शादी में लगने वाली समस्त सामग्रियां लेकर आया था। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार पढ़े। पूरे विधि विधान के साथ उसने प्रेमिका (शव) के मांग में सिन्दूर भरकर उसे अपनी दुल्हन बना लिया। शव के साथ हो रही शादी में मंगल गीत की जगह महिलाएं बिलख रही थीं।

घटनाक्रम के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में युवक अपनी दुकान डाल कर रोजगार कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक की लड़की से ही उसे प्यार हो गया। युवक ने मकान मालिक से उनकी बेटी के साथ शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। परिजनों ने यह प्रस्ताव नामंजूर कर दिया। लेकिन दोनों के जिद्द और प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा। बाद में वे शादी के लिए राजी हो गए। अचानक पता नहीं क्या हुआ कि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के प्रेमी को अभी उसके आत्महत्या की सूचना मिली। वह वहां आया और उसके साथ शादी कर ली।

प्रेमी ने प्रेमिका की अर्थी को ‘सुहागन’ के रूप में विदा किया। यह एक प्रेमी का वादा और प्यार की अंतिम श्रद्धांजलि थी।

Leave a Comment